Flash Drive, Hindi

Windows 10/11 में USB डिवाइस डिटेक्ट न होने पर डेटा कैसे रिकवर करें?


Table of Content

सारांश: Windows 10/11 में रिकॉग्नाइज़ न होने वाले USB से डेटा रिकवर करने के लिए Stellar Data Recovery जैसी प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की मदद ली जा सकती है। एक्सपर्ट से संपर्क करने से पहले, कुछ आसान ट्रबलशूटिंग स्टेप्स आजमाए जा सकते हैं, जैसे USB को किसी दूसरे पोर्ट से कनेक्ट करना, कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना या ड्राइव को किसी दूसरे सिस्टम से कनेक्ट करके देखना। 

Click here to read this article in English

कभी आपका लैपटॉप स्टोरेज डिवाइस को पहचानता है, तो कभी अचानक उसे पहचानना बंद कर देता है। पेन ड्राइव और एक्सटर्नल HDD/SSD जैसे USB डिवाइसेज के साथ ऐसा होना काफी आम है।

USB ड्राइव्स का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट्स, फोटो, और वीडियो ट्रांसफर करने के अलावा डेटा का बैकअप रखने के लिए भी किया जाता है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब आप USB ड्राइव को कनेक्ट करते हैं और Windows 10/11 उसे पहचान नहीं पाता। स्क्रीन पर “USB device not recognized” का मैसेज दिखाई देता है।

ऐसा होने पर आपकी ड्राइव File Explorer में भी दिखाई नहीं देगी। इसका मतलब है कि ड्राइव में स्टोर डेटा को एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी फाइल्स हमेशा के लिए खो गई हैं। ज्यादातर मामलों में, डेटा अभी भी रिकवर किया जा सकता है। 

इस ट्यूटोरियल में बताया गया है कि USB डिवाइस Windows में डिटेक्ट क्यों नहीं होता, इस समस्या को ठीक करने के लिए आप क्या कर सकते हैं, और अगर DIY फिक्स और सॉफ्टवेयर टूल्स काम न करें, तो Stellar जैसी प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस आपकी मदद कैसे कर सकती है। खासकर गंभीर करप्शन या फिजिकल डैमेज के मामलों में प्रोफेशनल डेटा रिकवरी की जरूरत पड़ सकती है।

Windows में USB डिवाइस के रिकॉग्नाइज़ न होने के मुख्य कारण

कई टेक्निकल कारणों से Windows 10/11 या इसके पुराने वर्जन्स USB डिवाइस को रिकॉग्नाइज़ नहीं कर पाते। इन कारणों को समझने से बिना किसी रिस्क के डेटा रिकवरी के सही तरीके को चुनने में मदद मिल सकती है।

1. खराब USB पोर्ट

कुछ मामलों में समस्या ड्राइव में नहीं, बल्कि USB पोर्ट में होती है। खराब USB पोर्ट, ढीले कनेक्शन, या Windows में आई किसी टेम्परेरी ग्लिच की वजह से डिवाइस सही तरीके से इनिशियलाइज़ नहीं हो पाता।

2. ड्राइवर से जुड़ी समस्याएँ

करप्ट, पुराने, या मिसिंग USB ड्राइवर्स की वजह से Windows USB ड्राइव को रिकॉग्नाइज़ नहीं कर पाता। सिस्टम अपडेट के बाद भी Windows सही ड्राइवर को लोड करने में फेल हो सकता है।

3. लॉजिकल एरर्स

फाइल सिस्टम करप्शन, जैसे डैमेज FAT32 या exFAT स्ट्रक्चर, बैड सेक्टर, या USB ड्राइव को अनसेफ तरीके से इजेक्ट करने जैसी लॉजिकल समस्याएँ ड्राइव को अनरीडेबल बना सकती हैं।

4. फिजिकल डैमेज

फिजिकल डैमेज के कुछ आम प्रकार हैं:

  • टूटे हुए कनेक्टर्स
  • कंट्रोलर चिप फेलियर
  • प्रिंटेड सर्किट बोर्ड को डैमेज
  • नमी के संपर्क में आने से डैमेज
  • इलेक्ट्रिकल सर्ज से हुआ डैमेज

USB ड्राइव रिकॉग्नाइज़ न होने पर शुरुआती तौर पर क्या चेक करें

प्रोफेशनल से संपर्क करने से पहले, ये कुछ आसान चेक कर सकते हैं:

  • USB ड्राइव को अलग-अलग पोर्ट्स में कनेक्ट करके देखें, खासकर USB 2.0 और USB 3.0 पोर्ट्स में।
  • सिस्टम से जुड़ी समस्या को अलग करने के लिए USB ड्राइव को किसी दूसरे PC पर कनेक्ट करके देखें।
  • USB को बार-बार निकालने या मोड़ने से बचें, क्योंकि इससे फिजिकल डैमेज और बढ़ सकता है।

अगर आप एक्सटर्नल HDD इस्तेमाल कर रहे हैं, तो केवल हार्डवेयर-लेवल की समस्या होने पर किसी भी असामान्य वाइब्रेशन या अजीब आवाज पर ध्यान दें।

USB ड्राइव रिकॉग्नाइज़ न होने पर क्विक ट्रबलशूटिंग चेक्स

नीचे दिए गए तरीके आमतौर पर सेफ माने जाते हैं और ज्यादातर मामलों में ड्राइव में स्टोर डेटा में कोई बदलाव नहीं करते। इसलिए, इन्हें आजमाना आमतौर पर सुरक्षित होता है।

1. Disk Management में डिवाइस चेक करें

Disk Management की मदद से रिकॉग्नाइज़ न होने वाली USB ड्राइव को डायग्नोज़ और फिक्स करने की कोशिश की जा सकती है।

स्टेप्स

  • Windows + X दबाएँ और Disk Management चुनें।
  • लिस्ट में अपनी एक्सटर्नल ड्राइव को चेक करें।
  • अगर ड्राइव Not Initialized दिखाती है, तो उस पर राइट-क्लिक करें और Initialize Disk चुनें।
  • अगर ड्राइव Unallocated दिखाती है, तो उस पर राइट-क्लिक करें, New Simple Volume चुनें, और फिर Format पर क्लिक करें। 

2. USB ड्राइवर्स को रीइंस्टॉल या अपडेट करें

ड्राइवर्स ऑपरेटिंग सिस्टम और एक्सटर्नल ड्राइव के बीच एक ब्रिज की तरह काम करते हैं। कई बार खराब ड्राइवर्स की वजह से ड्राइव डिटेक्शन में समस्या आ सकती है।

स्टेप्स:

  • Windows + R दबाएँ। स्क्रीन के नीचे बाईं ओर एक छोटा बॉक्स दिखाई देगा।
  • devmgmt.msc टाइप करें और Enter दबाएँ।
  • Universal Serial Bus controllers पर क्लिक करें, ताकि इस कैटेगरी के अंदर मौजूद डिवाइसेज दिखाई दें।
  • एक-एक करके डिवाइस पर राइट-क्लिक करें और Uninstall device चुनें।
  • कन्फर्म करने के लिए Uninstall पर क्लिक करें।
  • डिवाइस अनइंस्टॉल होने के बाद USB निकालें, PC को रीस्टार्ट करें, और USB को दोबारा कनेक्ट करें। Windows में सही ड्राइवर अपने आप फिर से इंस्टॉल हो जाएगा।

3. Hardware and Devices Troubleshooter का इस्तेमाल करें (Windows 10)

Windows 10 में यह एक इन-बिल्ट ट्रबलशूटर टूल है, जो USB से जुड़ी सामान्य समस्याओं को आइडेंटिफाई करके उन्हें ठीक करने में मदद कर सकता है।

स्टेप्स:

  • Windows key + S दबाकर Windows Search खोलें।
  • सर्च बॉक्स में Command Prompt टाइप करें।
  • जब Command Prompt का आइकन दिखाई दे, तो उस पर क्लिक करके इसे खोलें।
  • msdt.exe -id DeviceDiagnostic टाइप करें और Enter दबाएँ।
  • ट्रबलशूटर खुलने पर Next दबाएँ।
  • यह स्कैन शुरू करेगा। अगर कोई समस्या डिटेक्ट होती है, तो Apply this fix पर क्लिक करें।
  • ट्रबलशूटिंग पूरी होने के बाद View detailed information पर क्लिक करें, ताकि डिटेक्ट हुई समस्या के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सके।

नोट: यह टूल Windows 11 में अब अवेलेबल नहीं है, क्योंकि डिवाइस कनेक्ट होने पर Windows अपने आप दूसरे डायग्नोस्टिक चेक चला देता है।

4. Power Management Settings चेक करें

पावर सेव करने के लिए Windows कभी-कभी USB कंट्रोलर्स को बंद कर सकता है।

स्टेप्स:

  • Device Manager खोलें।
  • USB Root Hub पर राइट-क्लिक करें और Properties पर क्लिक करें।
  • Power Management टैब में “Allow the computer to turn off this device to save power.” का विकल्प अनचेक करें।
  • अब USB ड्राइव को दोबारा कनेक्ट करके चेक करें।

5. CHKDSK की मदद से फाइल सिस्टम एरर्स को रिपेयर करें

अगर USB ड्राइव एक drive letter के साथ दिखाई दे रही है, लेकिन उसे एक्सेस नहीं किया जा सकता, तो CHKDSK फाइल सिस्टम एरर्स को रिपेयर करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इस यूटिलिटी का इस्तेमाल सावधानी से करें, क्योंकि कुछ मामलों में यह फाइल को दोबारा राइट कर सकती है।

स्टेप्स:

  • Windows taskbar पर cmd टाइप करें।
  • Command Prompt पर राइट-क्लिक करें और Run as administrator चुनें।
  • Command Prompt में chkdsk E: /f /r /x टाइप करें।
  • E: की जगह अपनी USB ड्राइव का drive letter डालें।
  • अब Enter दबाएँ।
  • अपने PC को रीस्टार्ट करें।

नोट: अगर इस प्रोसेस में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है, तो यह USB ड्राइव में फिजिकल डैमेज का संकेत हो सकता है।

ऊपर बताए गए DIY तरीके USB से जुड़ी कुछ समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकते हैं, लेकिन ये हर बार काम नहीं करते और आपके डेटा को रिस्क में डाल सकते हैं। खासकर तब, जब समस्या फिजिकल डैमेज या फाइल सिस्टम करप्शन से जुड़ी हो। ऐसे मामलों में प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि, सही प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस प्रोवाइडर चुनना भी उतना ही जरूरी है। लोकल सर्विस प्रोवाइडर्स पर निर्भर रहने से जुड़े कई रिस्क हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास कॉम्प्लेक्स डेटा लॉस मामलों को संभालने के लिए जरूरी एक्सपर्टीज, एक्सपीरियंस और इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता। वे ट्रायल-एंड-एरर मेथड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे आपके डेटा को और नुकसान हो सकता है। आगे पढ़ें कि प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की मदद से डेटा कैसे रिकवर किया जाता है।

USB डिवाइस रिकॉग्नाइज़ न होने पर प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस कैसे मदद करती है

जब कोई ऐसा डिवाइस डिटेक्ट नहीं होता, जिसमें आपका डेटा स्टोर है, तो डेटा रिकवर करने के लिए प्रोफेशनल मदद लेना जरूरी हो सकता है। समस्या सामने आने के बाद आप कितनी जल्दी एक्शन लेते हैं, इसका असर इस बात पर पड़ सकता है कि कितना डेटा रिकवर किया जा सकता है। Stellar Data Recovery USB ड्राइव लॉजिकल करप्शन या फिजिकल डैमेज की वजह से रिकॉग्नाइज़ न होने पर आपकी फाइल्स रिकवर करने के लिए एक भरोसेमंद और सही तरीके से तैयार की गई प्रक्रिया का इस्तेमाल करता है। 

समस्या का पता लगाने के लिए शुरुआती इंस्पेक्शन

USB डिवाइस लैब में पहुंचने के बाद, समस्या की वजह जानने के लिए उसकी अच्छी तरह जांच की जाती है। इसकी वजह खराब कनेक्टर, कंट्रोलर में खराबी, NAND चिप की खराबी, या फाइल सिस्टम करप्शन हो सकती है। जांच के बाद समस्या के अनुसार डेटा रिकवरी का सही तरीका तय किया जाता है। 

क्लीनरूम में डेटा रिकवरी

अगर USB HDD में हार्डवेयर फेलियर हुआ है, तो इसे ISO-सर्टिफाइड क्लीनरूम में भेजा जाता है। यह आधुनिक सुविधा हार्ड डिस्क डेटा रिकवरी के लिए तैयार की गई है। क्लीनरूम में डेटा रिकवरी खास तौर पर तब जरूरी होती है, जब नाजुक हेड, PCB, और मोटर के साथ काम करना हो। 

चिप-लेवल रिकवरी के लिए प्रोप्राइटरी टूल्स का इस्तेमाल

हमारे डेटा रिकवरी एक्सपर्ट्स रिकॉग्नाइज़ न होने वाले SSDs और फ्लैश ड्राइव्स से डेटा रिकवर करने के लिए एडवांस्ड तरीके का इस्तेमाल करते हैं। इसमें सर्किट बोर्ड से NAND चिप्स को निकालकर RAW डेटा को रीड किया जाता है। इसके बाद, फाइल सिस्टम को दोबारा तैयार करने के लिए पार्टिशन टेबल्स, बूट सेक्टर्स, और डायरेक्टरी एंट्रीज़ को रिकंस्ट्रक्ट किया जाता है।

हमारे पास डेटा रिकवरी के क्षेत्र में 30 से ज्यादा वर्षों का एक्सपीरियंस है। ऊपर बताए गए स्टेप्स इस बात का ओवरव्यू देते हैं कि हम USB device not recognized मामलों को कैसे हैंडल करते हैं। एंड-टू-एंड डेटा रिकवरी के अलावा, Stellar डेटा प्राइवेसी और ट्रांसपेरेंसी के लिए भी जाना जाता है, जो ISO/IEC 27001:2013 के तहत आती है। अनरिकॉग्नाइज़्ड या डैमेज्ड USB डिवाइस में स्टोर डेटा रिकवर करने में Stellar का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा है। 

अंतिम बातें

Windows 10/11 में “USB device not recognized” मैसेज देखकर चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपका डेटा खो गया है। कई बार USB पोर्ट चेक करने, ड्राइवर्स अपडेट करने, या फाइल सिस्टम एरर्स को ठीक करने जैसे आसान तरीकों से ड्राइव फिर से एक्सेस की जा सकती है। अगर ड्राइव डिटेक्ट नहीं हो रही है, तो डेटा रिकवरी सर्विस की मदद से फाइल्स वापस पाई जा सकती हैं।

अगर USB ड्राइव लगातार डिटेक्ट नहीं हो रही है या उसमें फिजिकल डैमेज के संकेत हैं, तो रिस्की DIY तरीके आजमाने से बचें। Stellar Data Recovery जैसे प्रोफेशनल्स के पास डेटा को सुरक्षित तरीके से रिकवर करने के लिए जरूरी टूल्स, क्लीनरूम फैसिलिटीज, और एक्सपर्टीज होती है।

अगर USB ड्राइव में जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, या बिजनेस डेटा है, तो समस्या आने पर सही कदम उठाना डेटा रिकवरी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. Windows 10/11 में मेरा USB डिवाइस रिकॉग्नाइज़ क्यों नहीं हो रहा है?

Windows 10/11 में आपका USB डिवाइस पुराने या खराब ड्राइवर, USB को गलत तरीके से इजेक्ट करने, पावर से जुड़ी समस्या, बैड सेक्टर, या फाइल सिस्टम करप्शन की वजह से रिकॉग्नाइज़ नहीं हो सकता। 

2. Windows 10/11 में USB डिवाइस रिकॉग्नाइज़ न होने की समस्या कैसे ठीक करें?

अगर Windows 10/11 में USB ड्राइव रिकॉग्नाइज़ नहीं हो रही है, तो पहले कुछ बेसिक चेक करें। उदाहरण के लिए, इसे किसी दूसरे USB पोर्ट या PC पर कनेक्ट करके देखें और फिर सिस्टम को रीस्टार्ट करें। अगर इससे समस्या ठीक नहीं होती है, तो Device Manager में ड्राइवर्स को ट्रबलशूट करें या Disk Management में ड्राइव लेटर से जुड़ी समस्या की जाँच करें।

3. क्या File Explorer में दिखाई न देने वाली USB ड्राइव से डेटा रिकवर किया जा सकता है?

हाँ, अगर USB ड्राइव File Explorer में दिखाई नहीं देती है या उसमें हार्डवेयर से जुड़ी समस्या है, तब भी Stellar Data Recovery डेटा रिकवर कर सकता है। Stellar के अनुभवी डेटा रिकवरी एक्सपर्ट्स FAT32 या exFAT करप्शन जैसी लॉजिकल समस्याओं के मामलों में भी डेटा रिकवर कर सकते हैं। 

4. क्या रिकॉग्नाइज़ न होने वाली USB ड्राइव से डेटा रिकवर करने के लिए DIY फिक्स सुरक्षित हैं?

DIY फिक्स कुछ हद तक सुरक्षित हो सकते हैं, लेकिन रिकॉग्नाइज़ न होने वाली USB ड्राइव कंट्रोलर या लॉजिकल समस्या का संकेत दे सकती है। इसलिए, ऐसे मामलों में एक्सपर्ट की मदद लेना जरूरी हो सकता है। इन मामलों में डेटा को रिकवर करने के लिए स्पेशलाइज्ड डेटा रिकवरी टेक्नीक्स की जरूरत पड़ सकती है।

About The Author

Urvika Tuteja
Urvika Tuteja linkdin

Urvika Tuteja is an SEO Executive at Stellar® with a good understanding of online marketing. She is known for her quick and enthusiastic learning abilities. Urvika contributes her skills to managing operational activities and driving the growth of organic traffic.