Flash Drive, Hindi

पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव: क्या अंतर है और डेटा कैसे रिकवर करें?


Table of Content

सारांश:

📌 अंतर: पेन ड्राइव, फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार है। फ्लैश ड्राइव एक बड़ा कैटेगरी है, जिसमें SSD, मेमोरी कार्ड, और एम्बेडेड स्टोरेज जैसे सभी फ्लैश-आधारित स्टोरेज डिवाइसेज़ शामिल होते हैं, सिर्फ USB ड्राइव नहीं।

⚠️ आम समस्याएं: NAND वियर, कंट्रोलर फेलियर, फिजिकल डैमेज, और फाइल सिस्टम करप्शन की वजह से फ्लैश ड्राइव या पेन ड्राइव पढ़ी नहीं जा सकती। हालांकि, कई मामलों में डेटा मेमोरी चिप में मौजूद रहता है।

🛠️ समाधान: अगर समस्या लॉजिकल है, जैसे फाइल डिलीट हो गई हो या ड्राइव फॉर्मेट हो गई हो, तो Stellar Data Recovery Software का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर फिजिकल डैमेज या कंट्रोलर फेलियर है, तो Stellar Data Recovery Service से संपर्क करें। ऐसे मामलों में चिप-ऑफ या कंट्रोलर-लेवल रिकवरी की मदद से डेटा रिकवर किया जा सकता है।

Read this article in English by clicking here.

क्या पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव एक ही होते हैं?

तकनीकी रूप से नहीं। आसान भाषा में समझें, तो पेन ड्राइव, फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार है, लेकिन फ्लैश ड्राइव एक बड़ा कैटेगरी है, जिसमें कई तरह के स्टोरेज डिवाइसेज़ शामिल होते हैं।

यह अंतर जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि इन डिवाइसेज़ का डिजाइन अलग होता है। इसी वजह से इनके काम करने का तरीका, इनमें आने वाली प्रॉब्लम्स और डेटा रिकवरी का प्रोसेस भी अलग हो सकता है।

फ्लैश ड्राइव क्या है?

फ्लैश ड्राइव एक पोर्टेबल स्टोरेज डिवाइस है, जो नॉन-वोलेटाइल मेमोरी का इस्तेमाल करती है। इसका मतलब है कि डिवाइस की पावर ऑफ होने के बाद भी आपका डेटा मेमोरी में बना रहता है।

तकनीकी रूप से, फ्लैश ड्राइव NAND फ्लैश मेमोरी पर काम करती है। यह मेमोरी डेटा को छोटे-छोटे मेमोरी सेल्स में इलेक्ट्रिकल चार्ज के रूप में स्टोर करती है। हर सेल बाइनरी डेटा को स्टोर करता है और ऐसे लाखों सेल्स मिलकर आपकी फाइल्स को स्टोर करते हैं।

फ्लैश ड्राइव के अंदर क्या होता है?

हर फ्लैश ड्राइव के अंदर कई कंपोनेंट्स मिलकर काम करते हैं।

  1. सबसे महत्वपूर्ण NAND फ्लैश मेमोरी चिप होती है। आपकी फाइल्स इसी चिप में स्टोर होती हैं। डेटा इन चिप्स पर ब्लॉक्स में राइट और इरेज़ किया जाता है। कई यूजर्स को यह पता नहीं होता कि समय के साथ ये ब्लॉक्स खराब होने लगते हैं, क्योंकि फ्लैश मेमोरी में डेटा को सीमित संख्या में ही राइट और इरेज़ किया जा सकता है।
  2. इसके बाद कंट्रोलर चिप आती है। यह डिवाइस का सबसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट होता है, क्योंकि यह NAND मेमोरी चिप में डेटा को राइट, रीड और स्टोर करने का काम मैनेज करता है। इसके अलावा यह एरर करेक्शन और वियर लेवलिंग जैसे काम भी करता है। वियर लेवलिंग की मदद से एक ही मेमोरी सेल का बार-बार इस्तेमाल नहीं होता, जिससे ड्राइव की लाइफ बढ़ जाती है।
  3. इनके अलावा फ्लैश ड्राइव में USB कनेक्टर, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), और टाइमिंग कंपोनेंट जैसे दूसरे कंपोनेंट्स भी होते हैं।

💡 Stellar की एक्सपर्ट जानकारी: Stellar में आने वाले ज़्यादातर फ्लैश ड्राइव रिकवरी केस कंट्रोलर फेलियर से जुड़े होते हैं, मेमोरी चिप डैमेज से नहीं। इसका मतलब है कि डेटा अभी भी NAND मेमोरी चिप में मौजूद होता है, लेकिन आपका कंप्यूटर उसे पढ़ नहीं पाता। यह अच्छी बात है, क्योंकि चिप-ऑफ रिकवरी या कंट्रोलर बायपास जैसी तकनीकों की मदद से कई मामलों में डेटा रिकवर किया जा सकता है। ऐसे में सबसे जरूरी बात है कि फ्लैश ड्राइव का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें, ताकि मेमोरी सेल्स में नया डेटा लिखने से पहले से मौजूद डेटा प्रभावित न हो।

फ्लैश मेमोरी के प्रकार

सभी फ्लैश मेमोरी एक जैसी नहीं होती। आपको SLC, MLC, TLC, और QLC जैसे अलग-अलग टाइप्स मिलेंगे। इनका अंतर इस बात में होता है कि हर मेमोरी सेल में कितना डेटा स्टोर किया जा सकता है।

SLC सबसे तेज होती है और सबसे लंबे समय तक चलती है, लेकिन इसकी कीमत भी सबसे ज्यादा होती है वहीं TLC और QLC का इस्तेमाल ज़्यादातर कंज्यूमर ड्राइव्स में किया जाता है, क्योंकि इनमें कम कीमत में ज्यादा स्टोरेज मिलता है। हालांकि, इनकी लाइफ कम होती है और ये SLC की तुलना में जल्दी खराब हो सकती हैं।

पेन ड्राइव क्या है?

USB पेन ड्राइव एक USB-बेस्ड फ्लैश स्टोरेज डिवाइस है, जिसे मुख्य रूप से आसानी से साथ ले जाने के लिए बनाया गया है। इसमें वही NAND फ्लैश मेमोरी और कंट्रोलर आर्किटेक्चर का इस्तेमाल होता हैं, जिनके बारे में ऊपर बताया गया है।

“पेन ड्राइव” नाम इसके छोटे और पेन-जैसे डिजाइन की वजह से पड़ा। इसे आसानी से साथ ले जाया जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए यह काफी लोकप्रिय हो गया।

तकनीकी रूप से, पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव में डेटा स्टोर करने का तरीका एक जैसा होता है। अंतर सिर्फ इन दोनों नामों के इस्तेमाल का है।

पेन ड्राइव:

  • सिर्फ USB इंटरफेस के जरिए कनेक्ट होती है। इसलिए इसे USB ड्राइव भी कहा जाता है।
  • इसे आसानी से साथ ले जाने और फाइल्स जल्दी ट्रांसफर करने के लिए बनाया गया है।
  • इसका इस्तेमाल एक्सटर्नल स्टोरेज डिवाइस के रूप में किया जाता है, किसी डिवाइस के अंदर नहीं।

इसलिए जब लोग USB ड्राइव और पेन ड्राइव की तुलना करते हैं, तो वे एक ही डिवाइस के लिए अलग-अलग नाम इस्तेमाल कर रहे होते हैं।

फ्लैश ड्राइव और पेन ड्राइव में क्या अंतर है?

Hindi-Pen-Drive-vs-Flash-Drive

फ्लैश ड्राइव एक बड़ा कैटेगरी है। इसमें फ्लैश मेमोरी का इस्तेमाल करने वाले सभी तरह के स्टोरेज डिवाइसेज़ शामिल होते हैं। इनमें SSD, मेमोरी कार्ड, और स्मार्टफोन जैसी डिवाइसेज़ में मौजूद एम्बेडेड स्टोरेज भी शामिल हैं।

पेन ड्राइव फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार है। यह USB के जरिए कनेक्ट होती है और इसे आसानी से साथ ले जाने और फाइल्स ट्रांसफर करने के लिए बनाया गया है।

फ्लैश ड्राइव और पेन ड्राइव में अंतर

आधारफ्लैश ड्राइवपेन ड्राइव
परिभाषाNAND फ्लैश मेमोरी का इस्तेमाल करने वाले स्टोरेज डिवाइसेज़ की बड़ी कैटेगरीUSB-बेस्ड फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार, जिसे आसानी से साथ ले जाने के लिए बनाया गया है
दायराइसमें SSD, मेमोरी कार्ड, एम्बेडेड फ्लैश स्टोरेज, और USB ड्राइव्स शामिल हैंकेवल पोर्टेबल USB स्टोरेज डिवाइसेज़
इंटरफेस टाइप्सUSB, SATA, PCIe, eMMC, UFSकेवल USB (USB-A, USB-C)
डिजाइनइंटरनल चिप्स, मेमोरी कार्ड, और एक्सटर्नल ड्राइव्स जैसे कई फॉर्म में उपलब्धछोटा, स्टिक जैसा डिजाइन, जिसे आसानी से साथ ले जाया जा सके
मुख्य इस्तेमालअलग-अलग डिवाइसेज़ में इंटरनल और एक्सटर्नल स्टोरेज के लिएफाइल्स ट्रांसफर करने और पोर्टेबल डेटा स्टोरेज के लिए
स्टोरेज कैपेसिटीकुछ MB से लेकर कई TB तक (खासकर SSD में)आमतौर पर GB से TB तक, जहां पोर्टेबिलिटी पर ज्यादा फोकस होता है

फ्लैश ड्राइव और पेन ड्राइव में कौन-कौन सी आम समस्याएं आती हैं?

हालांकि फ्लैश ड्राइव, जिनमें पेन ड्राइव भी शामिल है, लंबे समय तक चलने के लिए बनाई जाती हैं, लेकिन इनमें भी समय के साथ खराबी आ सकती है। डेटा रिकवरी के अनुभव के आधार पर, फ्लैश-बेस्ड डिवाइसेज़ सबसे ज्यादा रिकवरी के लिए आने वाले डिवाइसेज़ में शामिल हैं।

फ्लैश ड्राइव क्यों खराब होती है?

फ्लैश ड्राइव की सबसे बड़ी लिमिट NAND फ्लैश मेमोरी की अपनी बनावट होती है।

  1. NAND चिप का हर मेमोरी सेल सीमित संख्या में ही राइट और इरेज़ साइकल्स को संभाल सकता है। समय के साथ इन सेल्स की क्षमता कम होने लगती है और वे चार्ज को सही तरीके से स्टोर नहीं कर पाते। इसकी वजह से पेन ड्राइव में डेटा करप्शन या अनरीडेबल सेक्टर्स जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
  2. एक और बड़ा कारण कंट्रोलर फेलियर है। अगर कंट्रोलर फर्मवेयर करप्ट हो जाए या कंट्रोलर चिप खराब हो जाए, तो सिस्टम NAND मेमोरी में स्टोर डेटा को सही तरीके से पढ़ नहीं पाता।
  3. फिजिकल डैमेज भी एक आम समस्या है, क्योंकि पेन ड्राइव का इस्तेमाल अक्सर अलग-अलग जगहों पर किया जाता है। बार-बार इस्तेमाल से USB कनेक्टर खराब हो सकता है। इसके अलावा, झटका लगने, नमी, या इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम की वजह से इंटरनल सर्किट बोर्ड भी डैमेज हो सकता है
  4. लॉजिकल प्रॉब्लम्स भी एक आम कारण हैं। इनमें गलती से ड्राइव का फॉर्मेट हो जाना, फाइल सिस्टम करप्शन, और मैलवेयर इन्फेक्शन जैसी समस्याएं शामिल हैं। कुछ मामलों में ये समस्याएं गंभीर डेटा लॉस का कारण बन सकती हैं, जहां सामान्य रिकवरी तरीके हमेशा काम नहीं करते।

किन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए?

अगर फ्लैश ड्राइव या पेन ड्राइव में समस्या आ रही है, तो कुछ आम संकेत दिखाई दे सकते हैं:

  1. ड्राइव को कंप्यूटर में कनेक्ट करने पर वह डिटेक्ट नहीं होती। कुछ मामलों में ड्राइव डिटेक्ट हो जाती है, लेकिन गलत स्टोरेज कैपेसिटी दिखाती है, जैसे 0 बाइट्स।
  2. ड्राइव खोलने पर उसे इस्तेमाल करने से पहले फॉर्मेट करने का मैसेज दिखाई दे सकता है। यह अक्सर फाइल सिस्टम करप्शन का संकेत होता है।
  3. फाइल्स गायब दिख सकती हैं, डेटा करप्ट हो सकता है, या ड्राइव की परफॉर्मेंस काफी धीमी हो सकती है।
  4. गंभीर मामलों में ड्राइव जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है या बार-बार डिस्कनेक्ट हो सकती है।

💡 Stellar की एक्सपर्ट जानकारी: Format this drive का मैसेज सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले संकेतों में से एक है। कई यूजर्स यह सोचकर Format पर क्लिक कर देते हैं कि इससे समस्या ठीक हो जाएगी, लेकिन फॉर्मेट करने से फाइल सिस्टम की वह जानकारी बदल सकती है, जिस पर रिकवरी टूल्स काम करते हैं। अगर आपकी फ्लैश ड्राइव या पेन ड्राइव फॉर्मेट करने के लिए कह रही है, तो उसे फॉर्मेट न करें। ड्राइव को डिस्कनेक्ट करें और प्रोफेशनल पेन ड्राइव डेटा रिकवरी सर्विस से संपर्क करें।

क्या फ्लैश ड्राइव या पेन ड्राइव से डेटा रिकवर किया जा सकता है?

हां, कई मामलों में फ्लैश ड्राइव और पेन ड्राइव दोनों से डेटा रिकवर किया जा सकता है। लेकिन रिकवरी का तरीका इस बात पर निर्भर करता है कि समस्या किस तरह की है।

लॉजिकल डेटा रिकवरी

अगर समस्या लॉजिकल है, जैसे गलती से फाइल डिलीट हो जाना या ड्राइव फॉर्मेट हो जाना, तो डेटा रिकवरी की जा सकती है।

ऐसे मामलों में डेटा अभी भी मेमोरी में मौजूद रहता है। समस्या यह होती है कि सिस्टम उस डेटा की जानकारी या लोकेशन को पहचान नहीं पाता। Stellar Data Recovery Professional जैसे स्पेशलाइज्ड सॉफ्टवेयर मेमोरी को स्कैन करके फाइल स्ट्रक्चर को दोबारा तैयार कर सकते हैं और डेटा को रिकवर कर सकते हैं। यह प्रक्रिया लॉजिकल रूप से खराब हुई ड्राइव से डेटा रिकवरी जैसी होती है, जहां हार्डवेयर को रिपेयर किए बिना डेटा वापस पाया जाता है।

फिजिकल और एडवांस्ड डेटा रिकवरी

जब पेन ड्राइव में फिजिकल डैमेज की समस्या होती है, तो डेटा रिकवरी का प्रोसेस ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे मामलों में लगभग हमेशा प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की जरूरत होती है, खासकर जब फिजिकली डैमेज हुई ड्राइव से डेटा रिकवर करना हो और इसके लिए हार्डवेयर-लेवल तकनीकों की आवश्यकता हो।

  1. फ्लैश ड्राइव से डेटा रिकवर करने का एक आम तरीका चिप-ऑफ रिकवरी है। इस प्रक्रिया में टेक्नीशियन डिवाइस से NAND मेमोरी चिप को निकालते हैं और स्पेशलाइज्ड इक्विपमेंट की मदद से उसमें मौजूद डेटा को रीड करते हैं।
  2. एक अन्य तरीका कंट्रोलर रिपेयर या कंट्रोलर बायपास है। कंट्रोलर डेटा की मैपिंग को मैनेज करता है, इसलिए डेटा रिकवर करने के लिए इस मैपिंग को दोबारा तैयार करना पड़ता है।
  3. कुछ डिवाइसेज़ मोनोलिथ डिजाइन के साथ आती हैं, जहां कंट्रोलर और मेमोरी एक ही यूनिट में जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों में हिडन कनेक्शन पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए एडवांस्ड तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।

फ्लैश ड्राइव और पेन ड्राइव डेटा रिकवरी के लिए Stellar को क्यों चुनें?

Stellar ने इन खास सुविधाओं की वजह से पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव डेटा रिकवरी में 100% तक की रिकवरी रेट हासिल की है:

  • चिप-ऑफ रिकवरी क्षमता: जब कंट्रोलर फेल हो जाता है, तो हमारे इंजीनियर NAND मेमोरी चिप को डिवाइस से निकालकर स्पेशलाइज्ड इक्विपमेंट की मदद से डेटा रीड करते हैं।
  • मोनोलिथ डिवाइस रिकवरी: जिन ड्राइव्स में कंट्रोलर और मेमोरी एक ही यूनिट में जुड़े होते हैं, उनमें हिडन कनेक्शन पॉइंट्स तक पहुंचने और डेटा निकालने के लिए एडवांस्ड तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • ISO 9001 और ISO 27001 सर्टिफाइड: डेटा को इंटरनेशनल क्वालिटी और इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार हैंडल किया जाता है।
  • 30+ वर्षों का अनुभव: हमारे इंजीनियरों ने सभी प्रमुख ब्रांडों और चिपसेट के फ्लैश ड्राइव, पेन ड्राइव, SSD और मेमोरी कार्ड से डेटा रिकवरी सफलतापूर्वक की है।

निष्कर्ष

पेन ड्राइव, फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार है, लेकिन हर फ्लैश ड्राइव पेन ड्राइव नहीं होती। यह अंतर समझना जरूरी है, क्योंकि इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस, खराबी के कारणों, और डेटा रिकवरी के तरीके को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

दोनों डिवाइसेज़ NAND मेमोरी और कंट्रोलर पर निर्भर करती हैं, जिसकी वजह से इनमें वियर, करप्शन, और फिजिकल डैमेज जैसी समस्याएं आ सकती हैं। हालांकि, ज्यादातर मामलों में डेटा अभी भी मेमोरी चिप के अंदर मौजूद रहता है।

💡 मुख्य बात: अगर आपकी ड्राइव रीड नहीं हो रही है, तो उसका इस्तेमाल बंद कर दें। लॉजिकल प्रॉब्लम्स के लिए रिकवरी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि हार्डवेयर फेलियर के मामलों में डेटा रिकवरी के बेहतर परिणामों के लिए प्रोफेशनल रिकवरी सर्विस लेना सही रहता है।

पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव कैसे काम करती हैं, यह समझना जरूरी है। इसके साथ ही डिटेक्शन एरर, डिलीट हुई फाइल्स, या डेटा लॉस जैसी वास्तविक समस्याओं को संभालने का तरीका जानना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए गाइड्स में इन समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया है:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या पेन ड्राइव और फ्लैश ड्राइव अलग-अलग होते हैं?

नहीं, पेन ड्राइव फ्लैश ड्राइव का एक प्रकार है। फ्लैश ड्राइव एक बड़ा टर्म है, जिसमें USB ड्राइव, SSD, और मेमोरी कार्ड जैसे कई स्टोरेज डिवाइसेज़ शामिल होते हैं।

2. मेरी पेन ड्राइव कंप्यूटर में दिखाई क्यों नहीं दे रही है?

पेन ड्राइव डिटेक्ट न होने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे फाइल सिस्टम करप्शन, कंट्रोलर फेलियर, फिजिकल डैमेज, या ड्राइवर से जुड़ी समस्या। कई मामलों में डेटा अभी भी ड्राइव में मौजूद रहता है, लेकिन सिस्टम उसे सही तरीके से एक्सेस नहीं कर पाता।

3. क्या पेन ड्राइव से डेटा रिकवर किया जा सकता है?

हां, कई मामलों में पेन ड्राइव से डेटा रिकवर किया जा सकता है। लॉजिकल प्रॉब्लम्स के लिए रिकवरी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि फिजिकल डैमेज के मामलों में प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की जरूरत होती है।

4. क्या करप्ट हुई पेन ड्राइव से डेटा रिकवर किया जा सकता है?

हां, करप्ट हुई पेन ड्राइव से भी कई मामलों में डेटा रिकवर किया जा सकता है। अगर समस्या लॉजिकल है, तो रिकवरी सॉफ्टवेयर मदद कर सकता है। वहीं, ज्यादा करप्शन या हार्डवेयर से जुड़ी समस्या होने पर प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की आवश्यकता होती है।

5. फ्लैश ड्राइव खराब क्यों होती है या काम करना बंद क्यों कर देती है?

फ्लैश ड्राइव खराब होने के आम कारणों में NAND मेमोरी का खराब होना, कंट्रोलर से जुड़ी समस्या, फिजिकल डैमेज, और फाइल सिस्टम करप्शन शामिल हैं।

6. क्या फॉर्मेट करने का मैसेज आने पर पेन ड्राइव को फॉर्मेट करना सुरक्षित है?

नहीं, पेन ड्राइव को फॉर्मेट करने से फाइल सिस्टम की जानकारी बदल सकती है, जिसका इस्तेमाल डेटा रिकवरी के दौरान किया जाता है। अगर आपकी ड्राइव फॉर्मेट करने का मैसेज दिखा रही है, तो “Format” पर क्लिक न करें। पहले रिकवरी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करें या किसी डेटा रिकवरी एक्सपर्ट से सलाह लें।

About The Author

Nivedita Jha
Nivedita Jha linkdin

Meet Nivedita, an experienced tech blogger with a passion for simplifying data recovery. Ready to guide you through digital challenges, she shares straightforward tips on various blogs. Join her for easy solutions and expert advice, ensuring your data is in safe hands!