स्टेलर डेटा रिकवरी – लोकल, लेकिन ग्लोबल भारतीय कंपनी है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और अपने नागरिकों के लिए रोजगार पैदा करने के लिए, भारत सरकार पिछले कई वर्षों से लगातार ‘लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ पर ध्यान केंद्रित कर रही है। हालांकि, भारत में कई कंपनियां हैं जो अपनी स्थापना के बाद से इस मंत्र का पालन कर रही हैं और बड़े पैमाने पर समाज में इसके प्रोत्साहन हेतु योगदान कर रही हैं। ऐसी ही एक स्वाभिमानी भारतीय कंपनी है – स्टेलर, जो डेटा रिकवरी क्षेत्र में सबसे पहले स्थान पर है और लगभग तीन दशकों से आपके महत्वपूर्ण डेटा को रिकवर करने के लिए डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर को विकसित करके और डेटा रिकवरी सर्विस से व्यक्तियों और व्यवसायों की मदद कर रही है। कंपनी के सभी डेटा रिकवरी उत्पाद केवल भारत में विकसित किये जाते है और और इनका परीक्षण भी भारत में ही किया जाता है। हम अपने सभी स्वदेशी उत्पादों के साथ, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे है।

Stellar-Data-Recovery-Software-in-India

Click here to read this post in English

स्टेलर – ग्लोबल उपस्थिति के साथ साथ एक लोकल ब्रांड भी है

स्टेलर ने विश्व स्तर के उत्पादों की पेशकश करके खुद के लिए एक जगह बना ली है। पूरे विश्व में हमारे 3 मिलियन से अधिक संतुष्ट ग्राहक है। विभिन्न क्षेत्रों में आसानी से अपने ग्राहकों की सेवा के लिए, स्टेलर ने संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप में अपने कार्यालय भी स्थापित किए है। इससे कंपनी को अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में भी मदद मिली है।

कंपनी के डेटा केयर सॉफ्टवेयर प्रॉडक्टस को उनके अविश्वसनीय गुणवत्ता और मूल्य के लिए जाना जाता है, जिसमें उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एडवांस्ड फीचर्स हैं। कंपनी लगातार अपने संसाधनों और प्रयासों का आयोजन करती है ताकि इनोवेटिव और भविष्य के लिए तैयार समाधान विकसित किए हो सकें। ये समाधान उपभोक्ता और उद्यम दोनों क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं के लिए व्यापक डेटा की देखभाल को सक्षम करने के मूल उद्देश्य से बनाए गए हैं।

इसके अलावा, स्टेलर द्वारा बनाये गए डेटा रिकवरी प्रोडक्टस चीनी और अन्य विदेशी कंपनियों की तुलना में अधिक प्रभावी हैं। इसके अलावा, भारत में स्टेलर डेटा रिकवरी सर्विस सबसे अच्छी और भरोसेमंद हैं। स्टेलर दुनिया के हर कोने में अपने मेड इन इंडिया उत्पादों को उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

स्टेलर का अन्य सामाजिक प्रक्रियाओ के लिए योगदान

स्टेलर समाज को अपना योगदान देने की फिलॉसफी में विश्वास रखती है। इस फिलॉसफी को अपनाकर, यह भारतीय ग्राहकों को वरीयता देती है और अपने उत्पादों को भारतीय बाजार में लगभग 30% के डिस्काउंट पर बेचती है।.

स्टेलर उन भारतीय फर्मों में से एक है जो भारतीय समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझती है। कंपनी के पास भारतीय प्रतिभा का एक विशाल पूल है, जो कंपनी की सफलता के लिए पूरे दिल से योगदान दे रहा है और और साथ ही राष्ट्र-निर्माण में भी योगदान दे रहा है। स्टेलर पत्थर को हीरों में बदलने प्रवृत्ति रखती है, जिससे हम कच्ची प्रतिभा को चुनते है और उन्हें नौकरी पर प्रशिक्षण देकर कुशल प्रोफेशनल्स में बदल देते है। यह कुशल जनशक्ति हमारे राष्ट्र के भविष्य को बदलने की क्षमता रखती है।

इनके अलावा, स्टेलर CSR गतिविधियों का संचालन करती है, जैसे कि जरुरतमंदों के बीच कपड़े, कंबल आदि का वितरण करना। कंपनी प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझती है और नियमित रूप से वृक्षारोपण अभ्यास आयोजित करती है।

Tree Plantation Stellar data recovery India

निष्कर्ष

हर नागरिक देश के विकास में योगदान दे सकता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘बाई इन इंडिया’ को ज्यादा महत्व देना चाहिए। “vocal about local” जाने का समय आ गया है। एक व्यक्ति जितना अधिक भारतीय उत्पादों और सेवाओं को खरीदता है, उतना ही वह अर्थव्यवस्था में सक्रिय योगदान दे रहा है और देश को आत्मनिर्भर बना रहा है। मेक इन इंडिया उत्पादों को ही खरीदें, ये एक कदम भारत देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *