Hindi, SD Card

CFast कार्ड डेटा रिकवरी: कारण, समाधान, और डेटा रिकवरी के विकल्प


Table of Content

मान लीजिए आपने अपनी शूटिंग पूरी कर ली है और कई घंटों की 4K फुटेज रिकॉर्ड कर ली है। कैमरे में प्लेबैक के दौरान सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही आपने CFast कार्ड निकालकर उसे अपने कंप्यूटर से कनेक्ट किया, कुछ भी नहीं हुआ। CFast कार्ड माउंट ही नहीं हो रहा। इससे भी बुरा तब होता है, जब गलती से गलत कार्ड फॉर्मेट हो जाए। अगर फुटेज का अभी तक बैकअप नहीं लिया गया है, तो वह हमेशा के लिए खो सकती है।

CFast कार्ड्स को प्रोफेशनल काम में हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के लिए बनाया गया है (चाहे आप RAW वीडियो शूट करने वाले सिनेमैटोग्राफर हों या बर्स्ट शॉट्स कैप्चर करने वाले फोटोग्राफर)। लेकिन ये पूरी तरह फेल-प्रूफ नहीं हैं। गलती से फाइलें डिलीट हो सकती हैं। बिना किसी चेतावनी के कार्ड करप्ट हो सकता है। यहां तक कि फिजिकल डैमेज भी हो सकता है। और ऐसा होने पर समय और पैसे के साथ-साथ पूरे प्रोडक्शन की वैल्यू का भी बड़ा नुकसान हो सकता है।

लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। आगे हम CFast कार्ड डेटा रिकवरी की अलग-अलग टेक्नीक्स के बारे में जानेंगे और बताएंगे कि परमानेंट रूप से डेटा ओवरराइट होने से पहले डिलीट हुई CFast कार्ड फुटेज को रिकवर करने के लिए क्या करना चाहिए।

Click here to read the English version of this article.

CFast कार्ड क्या है?

CFast (कॉम्पैक्टफास्ट) कार्ड हाई-स्पीड मेमोरी कार्ड हैं, जिन्हें प्रोफेशनल काम के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनका इस्तेमाल 4K और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, RAW फोटो बर्स्ट, और सिनेमा कैमरों में किया जाता है, जहां हाई स्पीड बेहद जरूरी होती है। पुराने CF कार्ड्स की तुलना में CFast कार्ड्स के कई फायदे हैं।

  1. SATA इंटरफेस: CFast कार्ड Serial ATA (SATA) इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं, जो कंप्यूटर हार्ड ड्राइव्स में भी यूज़ होता है। यह पुराने CF और CF+ कार्ड्स के पैरलल इंटरफेस से काफी अलग है। इसकी वजह से डेटा ट्रांसफर कहीं ज्यादा तेज और अधिक स्टेबल होता है।
  2. रीड/राइट स्पीड: CFast 2.0 कार्ड्स लगभग 500 से 600 MB/s तक की रीड स्पीड देते हैं। कुछ मॉडल्स इससे भी ज्यादा स्पीड ऑफर करते हैं। इनकी राइट स्पीड आमतौर पर 450 से 530 MB/s के बीच होती है। वहीं, पारंपरिक CF कार्ड्स की स्पीड लगभग 160 MB/s तक ही पहुंचती है। इसलिए बड़े डेटा को ट्रांसफर करने में काफी समय बचता है।
  3. प्रोफेशनल इक्विपमेंट: CFast कार्ड्स का इस्तेमाल ARRI Alexa कैमरों, Blackmagic Cinema कैमरा, Canon EOS-1D X Mark II, और कई RED कैमरा मॉडल्स में किया जाता है (ये सभी कमर्शियल प्रोडक्शन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले कैमरे हैं)।
  4. फिजिकल डिज़ाइन: CFast कार्ड्स दिखने में पारंपरिक CF कार्ड्स जैसे ही होते हैं। इनका साइज़ और शेप लगभग समान होते हैं। लेकिन इनके पिन लेआउट अलग होते हैं, इसलिए दोनों कार्ड्स एक-दूसरे के स्लॉट में काम नहीं करते। इन्हें गलत स्लॉट में फोर्स करके लगाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। 

CFast कार्ड में डेटा लॉस के सामान्य कारण 

🎬 गलती से फाइल डिलीट या कार्ड फॉर्मेट करना: शूटिंग के दौरान जल्दबाजी में गलत CFast कार्ड को फॉर्मेट कर देना या गलती से फाइलें डिलीट कर देना एक आम बात है।

सेफली इजेक्ट न करना: अगर कैमरा अभी भी डेटा लिख रहा हो और उसी समय CFast कार्ड निकाल दिया जाए या कंप्यूटर से सेफली इजेक्ट किए बिना कार्ड हटा दिया जाए, तो डेटा तुरंत करप्ट हो सकता है।

💾 फाइल सिस्टम करप्शन: पावर इंटरप्शन, सिस्टम को सही तरीके से बंद न करना, या कंट्रोलर एरर की वजह से exFAT या FAT32 फाइल सिस्टम करप्ट हो सकता है, जिससे पूरा कार्ड खाली दिखाई दे सकता है।

🦠 वायरस या मालवेयर: अगर CFast कार्ड को किसी वायरस-इन्फेक्टेड कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाए, तो मालवेयर फाइलों को करप्ट या डिलीट कर सकता है।

🔌 रिकॉर्डिंग के दौरान पावर फेल होना: अगर रिकॉर्डिंग के दौरान कैमरे की बैटरी खत्म हो जाए, तो सेव हो रही फाइलें करप्ट हो सकती हैं। हमारे अनुभव में, सबसे आखिर में रिकॉर्ड की गई क्लिप सबसे ज्यादा डैमेज होती है।

🔧 फिजिकल डैमेज: गलत तरीके से कार्ड लगाने पर पिन मुड़ जाना, पानी से डैमेज होना, या बहुत ज्यादा गर्म या ठंडे तापमान में इस्तेमाल करना, CFast कार्ड के रिस्पॉन्ड न करने के सामान्य कारण हैं। CFast कार्ड मजबूत होते हैं, लेकिन पूरी तरह डैमेज-प्रूफ नहीं होते।

⚙️ कंट्रोलर या फर्मवेयर फेलियर: अगर SATA कंट्रोलर चिप फेल हो जाए या फर्मवेयर करप्ट हो जाए, तो सभी NAND मेमोरी चिप्स सही होने के बावजूद भी CFast कार्ड रीड नहीं हो पाएगा।

CFast कार्ड से डेटा लॉस होने के तुरंत बाद क्या करें 

  1. कार्ड का इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। उस पर नई फुटेज रिकॉर्ड न करें। CFast कार्ड को फॉर्मेट न करें। हर राइट ऑपरेशन आपकी डिलीट हुई फाइलों को परमानेंट रूप से ओवरराइट कर सकता है।
  2. घबराएं नहीं और तुरंत कोई क्विक फिक्स ढूंढ़ने की कोशिश न करें। ऐसा करना आसान लग सकता है, लेकिन किसी भी रैंडम रिकवरी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपका कैमरा या PC कार्ड को फॉर्मेट करने का मैसेज दिखाए, तब भी उसे फॉर्मेट न करें। ऐसा करने से डेटा रिकवरी और मुश्किल हो सकती है (और कुछ मामलों में तो नामुमकिन भी हो सकती है)।
  3. पहले हिडन फाइल्स चेक करें। कई बार फ़ाइलें डिलीट नहीं होतीं, बल्कि मालवेयर या फ़ाइल सिस्टम एरर की वजह से वे हिडन हो जाती हैं। इसलिए पूरी डेटा रिकवरी शुरू करने से पहले यह जरूर चेक करें। आगे बताया गया है कि इसे कैसे किया जा सकता है।
  4. पहले यह पता करें कि कार्ड में किस तरह की प्रॉब्लम है। यह समझना जरूरी है कि कार्ड में फिजिकल डैमेज (जैसे मुड़े हुए पिन, टूटी हुई बॉडी, या वॉटर डैमेज) है या लॉजिकल फेलियर (जैसे गलती से फाइल डिलीट होना, फॉर्मेट होना, या मामूली करप्शन)। अगर कार्ड में फिजिकल डैमेज है, तो उसे तुरंत प्रोफेशनल डेटा रिकवरी लैब में ले जाएं।

DIY रिकवरी मेथड्स (और ये कब काम करते हैं)

प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस लेने से पहले, नीचे दिए गए सुरक्षित DIY रिकवरी ऑप्शंस आजमाए जा सकते हैं (केवल लॉजिकल फेलियर के मामलों में)

1. हिडन फाइल्स चेक करें

स्टेप 1: CFast कार्ड को CFast कार्ड रीडर की मदद से अपने लैपटॉप या PC से कनेक्ट करें।

स्टेप 2: Command Prompt को Administrator के रूप में चलाएं। इसके लिए Windows बटन दबाएं, CMD टाइप करें और दाईं ओर दिखाई देने वाले Run as Administrator ऑप्शन पर क्लिक करें।

Run as administrator

स्टेप 3: Command Prompt में attrib -h -r -s /s /d E:\*.* टाइप करें और Enter दबाएं। (यहां E: की जगह अपने CFast कार्ड का ड्राइव लेटर दर्ज करें।)

यह कमांड फाइलों से Hidden, Read-only, और System एट्रिब्यूट्स हटा देती है। अगर आपकी फाइलें कार्ड में मौजूद हैं लेकिन किसी लॉजिकल एरर की वजह से हिडन हो गई हैं, तो इस कमांड के बाद वे फिर से दिखाई दे सकती हैं।

2. CHKDSK से फाइल सिस्टम रिपेयर करें

अगर हिडन फाइल्स दिखाने के बाद भी CFast कार्ड का डेटा रिकवर नहीं होता है, तो Windows की बिल्ट-इन CHKDSK फ़ाइल सिस्टम रिपेयर यूटिलिटी का इस्तेमाल करें। इसे इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका नीचे दिया गया है।

स्टेप 1: Command Prompt को Administrator के रूप में खोलें (जैसा ऊपर बताया गया है)।

स्टेप 2: chkdsk E: /f /r टाइप करें और Enter दबाएं। (यहां भी E: की जगह अपने CFast कार्ड का ड्राइव लेटर दर्ज करें।)

स्टेप 3: स्कैन पूरा होने तक इंतजार करें। CHKDSK मिलने वाले फाइल सिस्टम एरर्स को अपने आप रिपेयर कर देता है और Bad Sectors को मार्क कर देता है।

⚠️ चेतावनी: अगर CFast कार्ड में फिजिकल डैमेज होने का शक है, तो CHKDSK का इस्तेमाल न करें। मेमोरी कार्ड डेटा रिकवरी के लिए अपनेनज़दीकी प्रोफेशनल डेटा रिकवरी लैब से संपर्क करें।

3. बैकअप रिस्टोरेशन

अगर डेटा का बैकअप उपलब्ध है, तो नीचे दिए गए सोर्सेज जरूर चेक करें।

  • क्लाउड बैकअप: देखें कि आपकी फुटेज डिलीट होने से पहले Google Drive, Dropbox, या किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज पर सिंक हुई थी या नहीं।
  • लोकल बैकअप: एक्सटर्नल ड्राइव या NAS सिस्टम में अपने डेटा की कॉपी चेक करें।
  • ड्यूल-स्लॉट रिकॉर्डिंग: अगर आपका कैमरा एक साथ दो कार्ड्स पर रिकॉर्डिंग करता है, तो दूसरे कार्ड में अपनी फुटेज चेक करें।

ये सभी सुरक्षित DIY रिकवरी मेथड्स हैं। अगर इनमें से कोई भी तरीका काम नहीं करता या CFast कार्ड में फिजिकल डैमेज होने का शक है, तो अगला सेक्शन पढ़ें।

कब प्रोफेशनल मेमोरी कार्ड डेटा रिकवरी जरूरी होती है?

नीचे दिए गए मामलों में प्रोफेशनल CFast मेमोरी कार्ड डेटा रिकवरी सर्विस लेना जरूरी होता है। 

🔧 फिजिकल डैमेज: कार्ड के पिन मुड़ गए हों, वॉटर डैमेज हो गया हो, कार्ड माउंट न हो रहा हो, या उस पर साफ तौर पर क्रैक दिखाई दे रहे हों।

फर्मवेयर या कंट्रोलर फेलियर: कार्ड गलत स्टोरेज कैपेसिटी दिखाए, 0 MB दिखाए, या इनिशियलाइज ही न हो।

💾 DIY रिकवरी फेल होना: रिकवरी सॉफ्टवेयर कार्ड को डिटेक्ट न कर पाए या रिकवर की गई फाइलें करप्ट हों।

⏰ हाई-वैल्यू डेटा: अगर कार्ड में कमर्शियल शूट, वेडिंग फुटेज, डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स, या क्लाइंट डिलीवेरेबल्स हैं, तो रिस्क लेने से बचें। ऐसे डेटा के लिए सीधे प्रोफेशनल डेटा रिकवरी सर्विस की मदद लें।

Stellar की प्रोफेशनल CFast कार्ड डेटा रिकवरी सर्विस उन मामलों को भी हैंडल कर सकती है, जहां DIY रिकवरी सॉफ्टवेयर काम नहीं करते। Stellar के साथ आपको मिलते हैं: 

✅ SATA कंट्रोलर रिपेयर: अगर कंट्रोलर चिप फेल हो जाए, तो हमारे टेक्नीशियन उसे रिपेयर या बायपास करके सीधे मेमोरी चिप्स से डेटा एक्सेस करते हैं।

✅ चिप-ऑफ एक्सट्रैक्शन: जिन कार्ड्स के कंट्रोलर डैमेज हो चुके हों, उनमें हमारे प्रोप्रायटरी टूल्स की मदद से सीधे NAND फ्लैश चिप्स से डेटा एक्सट्रैक्ट किया जाता है।

फर्मवेयर रीप्रोग्रामिंग: अगर करप्ट फर्मवेयर की वजह से कार्ड इनिशियलाइज नहीं हो रहा है, तो उसे रीप्रोग्राम या रीबिल्ड करके CFast मेमोरी कार्ड का एक्सेस वापस लाया जाता है।

ISO-सर्टिफाइड क्लीनरूम रिकवरी: सभी फिजिकल रिकवरी प्रोसेस हमारी कंट्रोल्ड लैब्स में किए जाते हैं, जो ISO 27001:2022 स्टैंडर्ड्स के अनुरूप हैं।

वीडियो फाइल रिपेयर: अगर रिकवर की गई वीडियो फाइलों के हेडर्स करप्ट हैं, तो उन्हें रिपेयर किया जाता है ताकि वे दोबारा प्ले हो सकें।

भारत में Stellar की CFast कार्ड डेटा रिकवरी सर्विस SanDisk, Wise, Sony, Lexar, ProGrade Digital और अन्य प्रमुख ब्रांड्स के कार्ड्स को सपोर्ट करती है। हर साल हमारी टीम ARRI, RED, Blackmagic, Canon और अन्य सिनेमा कैमरों में इस्तेमाल होने वाले हजारों गंभीर रूप से डैमेज या करप्ट कार्ड्स से डेटा रिकवर करती है।

आज ही Stellar की CFast कार्ड डेटा रिकवरी सर्विस से संपर्क करें और अपने कार्ड का फ्री इवैल्यूएशन करवाएं।

CFast कार्ड से भविष्य में डेटा लॉस से कैसे बचें

🔄 तुरंत बैकअप लें: शूटिंग पूरी होने के तुरंत बाद अपनी पूरी फुटेज को दो अलग-अलग ड्राइव्स में कॉपी करें। CFast कार्ड को डेटा की एकमात्र कॉपी के रूप में कभी इस्तेमाल न करें।

रिलायबल पावर सोर्स का इस्तेमाल करें: महत्वपूर्ण शूट से पहले कैमरे की बैटरी पूरी तरह चार्ज करें। बैटरी लो होने की वॉर्निंग आने पर रिकॉर्डिंग करने से बचें।

🔌 कार्ड को सेफली इजेक्ट करें: कार्ड निकालने से पहले कैमरे के मेन्यू से फाइल्स को सही तरीके से क्लोज करें। कंप्यूटर में कार्ड हटाने से पहले “Safely Remove Hardware” ऑप्शन का इस्तेमाल करें।

📊 कार्ड की हेल्थ मॉनिटर करें: CFast कार्ड्स की राइट साइकल्स सीमित होती हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद कार्ड्स को बदल देना बेहतर होता है।

💾 सही तरीके से फॉर्मेट करें: CFast कार्ड को हमेशा कैमरे के इन-कैमरा फॉर्मेट ऑप्शन से फॉर्मेट करें। कंप्यूटर पर फॉर्मेट करने से बचें।

🦠 मालवेयर से सुरक्षा रखें: CFast कार्ड को केवल भरोसेमंद और सिक्योर कंप्यूटर से ही कनेक्ट करें।

अगर अन्य SD या मेमोरी कार्ड्स में भी डेटा लॉस की समस्या आ रही है, तो नीचे दिए गए गाइड्स मददगार हो सकते हैं:

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या फॉर्मेट किए गए CFast कार्ड से डेटा रिकवर किया जा सकता है?

हां, अगर समय रहते रिकवरी की जाए। कार्ड को फॉर्मेट करने पर डेटा तुरंत डिलीट नहीं होता, बल्कि उसकी स्टोरेज स्पेस नए डेटा के लिए उपलब्ध मार्क हो जाती है। डेटा रिकवरी की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उस स्पेस पर नया डेटा ओवरराइट हुआ है या नहीं।

2. CFast कार्ड की रिकवरी, SD कार्ड की रिकवरी से कैसे अलग है?

CFast कार्ड SATA इंटरफेस का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इनकी डेटा रिकवरी SD कार्ड्स की तुलना में ज्यादा मुश्किल होती है। इनमें Wear Leveling, Garbage Collection, और Controller से जुड़ी ऐसी चुनौतियां होती हैं, जो सामान्य SD कार्ड्स में नहीं होती हैं।

About The Author

Urvika Tuteja
Urvika Tuteja linkdin

Urvika Tuteja is an SEO Executive at Stellar® with a good understanding of online marketing. She is known for her quick and enthusiastic learning abilities. Urvika contributes her skills to managing operational activities and driving the growth of organic traffic.